घर में घुसकर महिला और बच्चों से मारपीट, पति को जान से मारने की धमकी

रटौल निवासी एक महिला ने पड़ोसी परिवार के छह लोगों पर घर में घुसकर उसके और बच्चों के साथ मारपीट करने तथा पति को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

घर में घुसकर महिला और बच्चों से मारपीट, पति को जान से मारने की धमकी

घर में घुसकर महिला और बच्चों से मारपीट, पति को जान से मारने की धमकी
- पड़ोसी परिवार के छह लोगों पर गंभीर आरोप, पीड़िता ने कोतवाली में दी तहरीर
- बच्चों के विरोध करने पर उनके साथ भी मारपीट करने का आरोप
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
रटौल निवासी एक महिला ने पड़ोसी परिवार के छह लोगों पर घर में घुसकर उसके और बच्चों के साथ मारपीट करने तथा पति को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता फरजाना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके घर के सामने रहने वाले दो भाइयों के बीच आपसी विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी विवाद के चलते एक भाई उसके और उसके पति को गाली देता है और उन पर दूसरे भाई के पक्ष में होने का आरोप लगाता है। महिला के अनुसार, 27 जुलाई की सुबह करीब आठ बजे उसका पति काम से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान विपक्षी परिवार के छह लोग उसके घर में घुस आए। आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसते ही महिला के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके बच्चों ने जब आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसके पति को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।