जैन सम्राट गौरव परीक्षा में शामिल होंगे 110 छात्र-छात्राएं

जैन मिलन के तत्वावधान में 26 सितंबर को कस्बे के जैन इंटर कॉलेज में जैन सम्राट गौरव परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह है। परीक्षा में कक्षा नौ से 12वीं तक के 110 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे।

जैन सम्राट गौरव परीक्षा में शामिल होंगे 110 छात्र-छात्राएं

जैन सम्राट गौरव परीक्षा में शामिल होंगे 110 छात्र-छात्राएं
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
जैन मिलन के तत्वावधान में 26 सितंबर को कस्बे के जैन इंटर कॉलेज में जैन सम्राट गौरव परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह है। परीक्षा में कक्षा नौ से 12वीं तक के 110 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे।
जैन मिलन के उपाध्यक्ष जनेश्वर दयाल जैन ने बताया कि परीक्षा दोपहर 12 बजे से एक बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा में जैन धर्म से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों के धार्मिक ज्ञान और समझ को परखा जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विशेष पारितोषिक देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। आयोजन को लेकर जैन मिलन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।