श्रद्धालुओं ने मांगा मान प्रतिष्ठा, शौर्य विजय का आशीर्वाद

खेकड़ा कस्बे के गणपति पंडालों में भजन कार्यक्रमों की धूम रही। अर्वाचीन स्कूल और सीताराम मंदिर में देर रात तक श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे रहे। गणपति से मान प्रतिष्ठा, शौर्य, विजय के आशीर्वाद मांगे।

श्रद्धालुओं ने मांगा मान प्रतिष्ठा, शौर्य विजय का आशीर्वाद

गणपति पंडाल-

श्रद्धालुओं ने मांगा मान प्रतिष्ठा, शौर्य विजय का आशीर्वाद
- खेकड़ा के अर्वाचीन स्कूल और सीताराम मंदिर में गणपति महोत्सव
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के गणपति पंडालों में भजन कार्यक्रमों की धूम रही। अर्वाचीन स्कूल और सीताराम मंदिर में देर रात तक श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे रहे। गणपति से मान प्रतिष्ठा, शौर्य, विजय के आशीर्वाद मांगे।
अखिल भारतवर्षीय धर्म संघ के तत्वावधान में अर्वाचीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में आयोजित गणेश महोत्सव में रविवार को श्रद्धालुओं ने भगवान गणपति के लंबोदर स्वरूप की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मान-प्रतिष्ठा, शौर्य, विजय और राजनीति में उच्च पद की प्राप्ति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में पंडित सुभाष चंद्र शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नवग्रह मंडल, पंचायतन देवों, ओंकारेश्वर, भद्रमंडल आदि की पूजा-अर्चना संपन्न कराई। उन्होंने बताया कि भगवान गणपति के एकदंत स्वरूप की पूजा से समाज में ख्याति, प्रतिष्ठा, राजयोग और उन्नति की प्राप्ति होती है। शाम को आयोजित भजन संध्या में श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों का आनंद लिया और आरती कर भगवान गणपति से आशीर्वाद प्राप्त किया। अनिल त्यागी, नरेंद्र धामा, सोनू यादव प्रबंधक, देव कृष्णा स्कूल, अनुज शर्मा, विक्रांत शर्मा, रोहित वर्मा, श्रद्धानंद पांचाल, उमेश शर्मा महामंत्री, धर्म संघ, मीनाक्षी स्वामी प्रधानाचार्या समेत अनेक लोग शामिल रहे। उधर सीताराम मंदिर में संगीतमय भजनों की धुन पर देर रात तक भक्त नाचते रहे। राजेंद्र गोस्वामी, सुशील कौशिक उर्फ बिट्टू, जयकुमार शर्मा, देवेश कौशिक, संजय सोनी, जयवीर सिंह, नरेश गुप्ता, सन्नी गुप्ता, विवेक शर्मा, तरुण गुप्ता, जितेंद्र सिंघल, अनीता शर्मा प्रधानाचार्या, श्वेता कौशिक, बेबी वर्मा, करण पाल गोस्वामी सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।