एक्शन में दिखे नगर आयुक्त :नंदग्राम सहित सिटी ज़ोन के वार्डों का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

गाजियाबाद। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने शुक्रवार को शहर भ्रमण के क्रम में सिटी ज़ोन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान नंदग्राम सहित घुकना, सिहानी, पटेल नगर एवं वार्ड संख्या-06, 11, 49, 31 व 32 में सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, निर्माण कार्य तथा जलकल से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

एक्शन में दिखे नगर आयुक्त :नंदग्राम सहित सिटी ज़ोन के वार्डों का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

तेजस न्यूज संवाददाता

नंदग्राम सहित सिटी ज़ोन के वार्डों का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण
पुलिया के अव्यवस्थित स्लैब पर भड़के नगर आयुक्त, मौके पर कराया समाधान

गाजियाबाद। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने शुक्रवार को शहर भ्रमण के क्रम में सिटी ज़ोन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान नंदग्राम सहित घुकना, सिहानी, पटेल नगर एवं वार्ड संख्या-06, 11, 49, 31 व 32 में सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, निर्माण कार्य तथा जलकल से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त नंदग्राम रेत मंडी पहुंचे तो पाया कि पुलिया की सफाई के बाद स्लैब के पत्थर अव्यवस्थित रूप से रखे गए थे, जिससे आमजन के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और तुरंत निर्माण विभाग की टीम को बुलाकर स्लैब को व्यवस्थित कर मार्ग सुगम कराया। नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि जहां-जहां नालियों व पुलियों की सफाई का कार्य प्रतिदिन किया जा रहा है, वहीं उसी समय स्लैब को पुनः व्यवस्थित कर मार्ग व्यवधान न होने दिया जाए।

नगर आयुक्त मलिक ने साथ मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं के निस्तारण के लिए स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण अनिवार्य रूप से किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्य मार्गों के साथ-साथ वार्डों के भीतर की गलियों को भी सुगम और सुरक्षित बनाए रखना निर्माण विभाग का दायित्व है। सफाई मित्रों से बातचीत के दौरान उन्होंने उन्हें स्वच्छता के साथ स्वयं के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की सलाह दी।

इसके अलावा निर्माण विभाग को कार्य के दौरान पूर्ण सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए ताकि निर्माण गतिविधियों से यातायात एवं जनजीवन में बाधा उत्पन्न न हो। विशेष रूप से पुलिया के स्लैब व्यवस्थित रखने की जिम्मेदारी तय की गई।

निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त अवनीन्द्र कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश तथा मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी आदि अधिकारी उपस्थित रहे।