नगरपालिका ने चलाया आवारा पशु पकड़ने का अभियान, दर्जनभर पशु पकड़े
खेकड़ा कस्बे की सड़कों और गलियों में घूम रहे आवारा पशुओं पर अंकुश लगाने के लिए नगर पालिका परिषद ने अभियान तेज कर दिया है। सोमवार को पालिका कर्मचारियों ने विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर करीब दर्जनभर आवारा पशुओं को पकड़ा। सभी पशुओं को पकड़कर गौशाला भिजवा दिया गया।
नगरपालिका ने चलाया आवारा पशु पकड़ने का अभियान, दर्जनभर पशु पकड़े
- पकड़े गए पशुओं को गौशाला भिजवाया, अभियान आगे भी रहेगा जारी
- आवारा पशुओं से बुजुर्गों और बच्चों को बना रहता है हादसों का खतरा
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे की सड़कों और गलियों में घूम रहे आवारा पशुओं पर अंकुश लगाने के लिए नगर पालिका परिषद ने अभियान तेज कर दिया है। सोमवार को पालिका कर्मचारियों ने विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर करीब दर्जनभर आवारा पशुओं को पकड़ा। सभी पशुओं को पकड़कर गौशाला भिजवा दिया गया।
कस्बे में लंबे समय से आवारा पशुओं की समस्या बनी हुई है। सड़कों और बाजारों में घूमने वाले पशु आए दिन लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। इनके हमले से बुजुर्गों और बच्चों के घायल होने का खतरा भी बना रहता है। आवारा पशुओं की समस्या को लेकर आईजीआरएस पोर्टल पर भी लगातार शिकायतें पहुंच रही हैं। इसके मद्देनजर पालिका प्रशासन ने पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू किया है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी हरिलाल पटेल ने बताया कि सोमवार को चलाए गए अभियान में करीब एक दर्जन आवारा पशुओं को पकड़ा गया है। उन्हें गौशाला में भिजवा दिया गया है। कस्बे को आवारा पशुओं से मुक्त करने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।