26 संस्थानों का निरीक्षण, 2 सील और 8 को नोटिस जारी

92 कोचिंग संस्थानों का जिला प्रशासन ने किया निरीक्षण, 13 संस्थान सील और 26 को किया नोटिस जारी

26 संस्थानों का निरीक्षण, 2 सील और 8 को नोटिस जारी

लखनऊ के कोचिंग सेंटर पर हुई आगजनी की घटना के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा में जिला प्रशासन की तरफ से एक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सिटी मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारियों, मुख्य अग्निशमन अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक की संयुक्त टीमों द्वारा नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी कोचिंग संस्थानों और होटलों में अग्नि सुरक्षा और मावन सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है।


जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कुल 26 कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया गया। जिसमें सेक्टर 2 नोएडा के 5, सेक्टर 9 नोएडा के 2, सेक्टर 12 नोएडा के 2, सेक्टर 62 नोएडा के 6 और दादरी कस्बे के 4 के अलावा अल्फा कमर्शियल बेल्ट के 7 कोचिंग संस्थान शामिल रहे। मानकों के अनुरूप नहीं चलने वाले 2 कोचिंग संस्थानों को सील किया गया। जबकि 8 कोचिंग संस्थानों को नोटिस जारी किया गया।

अभियान के दौरान अब तक 92 कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया जा चुका है। जिसमें 13 कोचिंग संस्थानों को सील किया गया और 26 संस्थानों को नोटिस जारी किया गया। सभी कोचिंग संस्थानों को निर्देश दिया गया है कि वह सभी मानकों, अग्नि सुरक्षा संबंधी प्रावधानों, भवन सुरक्षा, पंजीकरण और आवश्यक अनुमतियों के अलावा सभी कागजों को तत्काल प्रभाव से पूरा करें। भविष्य में इस प्रकार की अनियमितता और कागजों की कमी के अलावा निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित संस्थानों को सील करने समेत कई कानूनी कार्रवाई की जाएगी।