लोनी क्षेत्र में शिव विहार–मण्डोला विहार मेट्रो विस्तारीकरण पर उच्चस्तरीय बैठक
जनप्रतिनिधियों द्वारा प्राप्त पत्राचार एवं जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए गाजियाबाद जनपद के लोनी क्षेत्र में शिव विहार से मण्डोला विहार तक मेट्रो विस्तारीकरण परियोजना के संबंध में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई
तेजस न्यूज संवाददाता
(लोनी क्षेत्र में शिव विहार–मण्डोला विहार मेट्रो विस्तारीकरण पर उच्चस्तरीय बैठक)
गाजियाबाद,
जनप्रतिनिधियों द्वारा प्राप्त पत्राचार एवं जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए गाजियाबाद जनपद के लोनी क्षेत्र में शिव विहार से मण्डोला विहार तक मेट्रो विस्तारीकरण परियोजना के संबंध में आज एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता जीडीए सचिव ने की।

बैठक में नगर निगम गाजियाबाद, आवास एवं विकास परिषद एवं गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के प्रतिनिधी शामिल हुए। अधिकारियों ने मेट्रो विस्तारीकरण के विभिन्न तकनीकी, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक के दौरान परियोजना को शीघ्र क्रियान्वित करने हेतु आवश्यक समन्वय, प्रक्रियागत कार्ययोजना तथा समयबद्ध प्रगति पर विचार विमर्श किया गया। संबंधित विभागों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।