बसंत पंचमी पर घिटोरा में वैदिक यज्ञ का आयोजन, आहुति देकर मां सरस्वती की आराधना
बसंत पंचमी के पावन अवसर पर घिटोरा गांव में श्रद्धा और आस्था के साथ वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में ग्रामीणों ने आहुतियां देकर विद्या, ज्ञान, सुर और संगीत की देवी मां सरस्वती की विधिवत आराधना की तथा पर्यावरण शुद्धि व विश्व शांति की कामना की।
बसंत पंचमी पर घिटोरा में वैदिक यज्ञ का आयोजन, आहुति देकर मां सरस्वती की आराधना
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
बसंत पंचमी के पावन अवसर पर घिटोरा गांव में श्रद्धा और आस्था के साथ वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में ग्रामीणों ने आहुतियां देकर विद्या, ज्ञान, सुर और संगीत की देवी मां सरस्वती की विधिवत आराधना की तथा पर्यावरण शुद्धि व विश्व शांति की कामना की।
गुरुवार को आयोजित यज्ञ में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की। यज्ञ के दौरान विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, ज्ञान-वृद्धि और समाज में सद्भाव बनाए रखने की प्रार्थनाएं की गईं। पूरे वातावरण में मंत्रोच्चारण और हवन कुंड की पवित्र अग्नि से आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। कार्यक्रम के दौरान सागर आर्य एवं चंद्रकांत आर्य ने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। यज्ञ के ब्रह्मा के रूप में विद्वान आचार्य कपिल तथा यज्ञमान के रूप में आचार्य आनंद बैसला सपत्निक शामिल रहे। यज्ञ में आहुति देने वालों में जयचंद बैसला, दिनेश कुमार, दीपक कुमार, शिवम, वंश, आशु, तानिया, भावना, शालिनी, राजवती, सुमन, कुसुम, अंशिका, सोनिया, कृष, कुणाल, प्रदीप सहित अनेक श्रद्धालु शामिल रहे। आयोजन के समापन पर सभी ने समाज में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।