महर्षी नगर में दुर्गा पूजा और रामलीला का हुआ मंचन
रात में 8 बजे होगा रामलीला का मंचन
तेजस न्यूज संवाददाता
नोएडा के महर्षि नगर में शारदीय नवरात्रि के दौरान रोजाना सुबह दुर्गा पूजन और शाम को भजन वेद पर प्रवचन के बाद आरती का आयोजन किया जाएगा। रात में 8 बजे रामलीला का मंचन आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम रोजाना 21 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा। इस प्रकार से सुबह से देर रात तक महर्षि नगर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी महर्षि नगर स्थित नोएडा महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ के मीडिया प्रभारी एके लाल की तरफ से दी गई है।

नोएडा महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ के मीडिया प्रभारी एके लाल ने बताया कि महर्षि नगर में मां दुर्गा, गणेश, लक्ष्मी, सरस्वती, कार्तिकेय, राम और लक्ष्मण की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम महर्षि संस्था के अध्यक्ष अजय प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित की गई है। रोजाना सुबह 9 बजे से दुर्गा पूजन पाठ और शाम 7 बजे से भजन वेद पाठ करके प्रवचन होने के बाद आरती का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद महर्षि श्री रामलीला रात 8 बजे से शुरू होगी। 21 अक्तूबर को भरत मिलाप और राज तिलक के साथ रामलीला मंचन का समापन किया जाएगा। 20 अक्तूबर को विजयादशमी महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।