मुबारिकपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा चौपाल
मुबारिकपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को निपुण भारत मिशन के अंतर्गत शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मिशन द्वारा निर्धारित शैक्षिक लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु जनसमुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।
मुबारिकपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा चौपाल
- निपुण भारत मिशन को लेकर जनभागीदारी पर जोर
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
मुबारिकपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को निपुण भारत मिशन के अंतर्गत शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मिशन द्वारा निर्धारित शैक्षिक लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु जनसमुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।
शिक्षा चौपाल का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान सत्यपाल त्यागी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। छात्राओं कोमल, दिव्यांशी, मानवी, निधि, सोनम, वंशिका और वाणी ने मधुर सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। वहीं खुशी, आयुषी, सारिका, काजल, मंजिल, खुर्शीदा और दिशा द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण माहौल प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान राधिका, अंशिका, शिवानी, उर्वशी, विभाग रेशु सहित अन्य विद्यार्थियों ने रंगारंग एवं आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों का मन मोह लिया। इस अवसर पर निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों, निर्धारित लक्ष्यों तथा बच्चों की बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत करने में समाज की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। अभिभावकों एवं ग्रामवासियों से अपील की गई कि वे बच्चों की शिक्षा में रुचि लेते हुए विद्यालय के साथ निरंतर सहयोग करें, ताकि मिशन के लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से प्राप्त किया जा सके। कार्यक्रम में सरिता, सुषमा अरोड़ा, किरपाल सिंह, शिवकुमार, विपिन कुमार शर्मा, नरेश कुमार, देवेंद्र पाल, संजीव त्यागी, लीना शर्मा, सोनिया धामा, श्वेता चौहान, रूबी जैन सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे। प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार शर्मा ने अतिथियों, अभिभावकों प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य, अभिभावक, ग्रामीण शामिल रहे।