एक हजार रुपये मानदेय बढ़ने पर रसोइयों के खिले चेहरे

मवीकलां स्थित विनायक कॉलेज में रविवार को पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। मानदेय में एक हजार रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी और अन्य सुविधाओं की घोषणा से रसोइयों के चेहरे खिल उठे।

एक हजार रुपये मानदेय बढ़ने पर रसोइयों के खिले चेहरे

एक हजार रुपये मानदेय बढ़ने पर रसोइयों के खिले चेहरे
- कैशलेस चिकित्सा कार्ड पाकर रसोइयों ने जताई खुशी, पांच लाख तक इलाज की सुविधा
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
मवीकलां स्थित विनायक कॉलेज में रविवार को पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। मानदेय में एक हजार रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी और अन्य सुविधाओं की घोषणा से रसोइयों के चेहरे खिल उठे।
कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख रश्मि धामा और खंड शिक्षा अधिकारी सचिन कुमारी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। अधिकारियों ने रसोइयों को शासन की ओर से दी जा रही नई सुविधाओं की जानकारी दी। बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद रसोइयों का मासिक मानदेय दो हजार से बढ़कर तीन हजार रुपये हो गया है। इसके साथ ही रसोइयों और उनके परिवार को पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा तथा दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा मिलेगा। ड्रेस के लिए मिलने वाली सहायता राशि भी 500 से बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दी गई है। भोजन तैयार करते समय स्वच्छता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रसोइयों को दस्तानों की खरीद के लिए 400 रुपये की अतिरिक्त आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। नई सुविधाओं की जानकारी और कैशलेस चिकित्सा कार्ड मिलने पर रसोइयों ने खुशी जताते हुए सरकार का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप दीक्षित ने किया। इस दौरान सुमित कुमार, सोमेश चौधरी, शशांक, अंकुर, सुनील वशिष्ठ, प्रवीण शर्मा, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।