कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति का निर्विरोध निर्वाचन तय

खेकड़ा के प्रतिष्ठित कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति का निर्वाचन निर्विरोध होना तय हो गया है। मंगलवार को चुनाव प्रक्रिया के तहत सभी 12 पदों पर एक-एक नामांकन होने के बाद अब मतदान की आवश्यकता नहीं रह गई है। इससे समिति में एक बार फिर विनोद कुमार गुप्ता के अध्यक्ष और जितेंद्र कुमार सिंघल के प्रबंधक बनने का रास्ता साफ हो गया है।

कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति का निर्विरोध निर्वाचन तय

कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति का निर्विरोध निर्वाचन तय
- सभी 12 पदों पर 12 नामांकन, मतदान की नहीं पड़ेगी जरूरत
- विनोद गुप्ता अध्यक्ष और जितेंद्र सिंघल प्रबंधक पद पर फिर संभालेंगे जिम्मेदारी
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के प्रतिष्ठित कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति का निर्वाचन निर्विरोध होना तय हो गया है। मंगलवार को चुनाव प्रक्रिया के तहत सभी 12 पदों पर एक-एक नामांकन होने के बाद अब मतदान की आवश्यकता नहीं रह गई है। इससे समिति में एक बार फिर विनोद कुमार गुप्ता के अध्यक्ष और जितेंद्र कुमार सिंघल के प्रबंधक बनने का रास्ता साफ हो गया है।
चुनाव अधिकारी एवं कॉलेज के प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह धामा ने बताया कि मंगलवार को प्रबंध समिति के विभिन्न पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया आयोजित की गई थी। निर्धारित 12 पदों के सापेक्ष सभी पदों पर एक-एक नामांकन प्राप्त हुआ। किसी भी पद पर एक से अधिक प्रत्याशी द्वारा नामांकन नहीं किए जाने के कारण सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद पर विनोद कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष पद पर देवेंद्र कुमार गोयल, प्रबंधक पद पर जितेंद्र कुमार सिंघल, उपप्रबंधक पद पर मुकेश सिंघल और कोषाध्यक्ष पद पर मयूर गुप्ता ने नामांकन किया है। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए तरुण कुमार गुप्ता, राकेश बिंदल, विकास गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता एडवोकेट, सुभाष गुप्ता, राजकुमार बंसल और मनोज गुप्ता ने नामांकन दाखिल किया है। सभी पदों पर एक-एक नामांकन होने से चुनाव प्रक्रिया में मतदान की नौबत नहीं आएगी। अब निर्धारित चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचित होने की औपचारिक घोषणा की जाएगी। समिति के निर्विरोध निर्वाचन से कॉलेज में प्रबंधन की निरंतरता बनी रहने की उम्मीद है।