विद्या भवन पब्लिक स्कूल में छात्राओं का दबदबा, मेधावियों को किया गया सम्मानित
खेकड़ा कस्बे के विद्या भवन पब्लिक स्कूल एवं विद्यांचल मोंटेसरी स्कूल के वार्षिक परीक्षा परिणाम में इस बार छात्राओं का प्रदर्शन शानदार रहा। विभिन्न कक्षाओं में छात्राओं ने अव्वल स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विद्या भवन पब्लिक स्कूल में छात्राओं का दबदबा, मेधावियों को किया गया सम्मानित
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के विद्या भवन पब्लिक स्कूल एवं विद्यांचल मोंटेसरी स्कूल के वार्षिक परीक्षा परिणाम में इस बार छात्राओं का प्रदर्शन शानदार रहा। विभिन्न कक्षाओं में छात्राओं ने अव्वल स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
मंगलवार देर शाम घोषित हुए परीक्षा परिणाम में कक्षा एक में शिविका कौशिक, कक्षा दो में नक्ष तंवर, कक्षा तीन में शालिनी पांचाल, कक्षा चार में आयुर्षि व तस्मिया नाज, कक्षा पांच में कनिका धौजिया, कक्षा छह में अनुष्का कदम, कक्षा सात में काव्या धौजिया तथा कक्षा आठ में शिया धामा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा नौ में मिस्टी त्यागी, कक्षा 11 के विज्ञान वर्ग में अरुण, कला वर्ग में अनुष्का सैनी और वाणिज्य वर्ग में अक्षत शर्मा ने शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं विद्यांचल मोंटेसरी स्कूल में प्ले-वे कक्षा में फायजा मलिक, नर्सरी में मिस्टी वर्मा और एलकेजी में भव कौशिक ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या अनीता शर्मा ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। कार्यक्रम में सलीम मलिक, अंजू धामा, सचिन धामा, प्राची धामा, डॉ. शगुन गौड़, अनुज शर्मा, सुरेश कौशिक, खेकड़ा युवक मंच के अध्यक्ष अनुज कौशिक, उमेश शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, जय कुमार शर्मा, अंकुर गौड़, देवेश कौशिक सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।