खेकड़ा में संत रविदास जयंती पर निकली भव्य रथ यात्रा

कस्बे और क्षेत्र में रविवार को संत शिरोमणि रविदास की जयंती श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मंदिरों में सत्संग, भजन-कीर्तन और पूजन-अर्चन का आयोजन हुआ। खेकड़ा कस्बे में संत रविदास की भव्य रथ यात्रा निकालकर जयंती को ऐतिहासिक रूप दिया गया।

खेकड़ा में संत रविदास जयंती पर निकली भव्य रथ यात्रा

खेकड़ा में संत रविदास जयंती पर निकली भव्य रथ यात्रा
* धार्मिक उल्लास और सामाजिक समरसता का दिखा अद्भुत संगम
* फूलों की वर्षा और झांकियों ने मोहा जनमानस
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे और क्षेत्र में रविवार को संत शिरोमणि रविदास की जयंती श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मंदिरों में सत्संग, भजन-कीर्तन और पूजन-अर्चन का आयोजन हुआ। खेकड़ा कस्बे में संत रविदास की भव्य रथ यात्रा निकालकर जयंती को ऐतिहासिक रूप दिया गया।
युवा सांस्कृतिक क्लब के तत्वावधान में आयोजित रथ यात्रा का शुभारंभ शाम के समय बाल्मीकि चौक से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। यात्रा का उद्घाटन नगरपालिका चेयरपर्सन नीलम धामा के प्रतिनिधि सुनील कुमार इंजीनियर ने किया। इसके बाद रथ यात्रा अहिरान, गिरधरपुर, चक्रसेनपुर, मुंडाला, औरंगाबाद, रामपुर मोहल्ला सहित कस्बे के सभी प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। बैंड-बाजों के साथ निकली यात्रा में देवी-देवताओं और देशभक्ति पर आधारित दर्जनों मनमोहक झांकियां शामिल रहीं, जो पूरे समय लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। रथ यात्रा में संत रविदास के बड़ी संख्या में अनुयायी शामिल हुए। युवा श्रद्धालु डीजे पर बज रहे भजनों पर अबीर-गुलाल उड़ाते हुए झूमते नजर आए और संत रविदास के उपदेशों के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कई स्थानों पर संत रविदास की आरती उतारी गई। लगभग चार घंटे तक चले भ्रमण के बाद रथ यात्रा संत रविदास मंदिर पहुंचकर शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रथ यात्रा के सफल संचालन में क्लब प्रधान बलराम सिंह, नरेंद्र कुमार, सत्येंद्र उर्फ मोजी, सुनील उर्फ मोजी, संदीप धीरयान, बिजेंद्र धीरयान, मनीष कुमार, कुलश्रेष्ठ सिंह, डॉ. अजय गंगानिया, अनिल खेरिवाल, डॉ. हरीश कुमार, प्रवीण एडवोकेट, धर्म सिंह एसडीओ सहित अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।