सोमवार को उदीयमान सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य, होगा छठ पूजा का समापन

सजावट के साथ तैयार हुए छठ घाट

सोमवार को उदीयमान सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य, होगा छठ पूजा का समापन

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के सेक्टर 71 स्थित शिव शक्ति अपार्टमेंट में शिव शक्ति छठ पूजा समिति द्वारा छठ महापर्व का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शिव शक्ति छठ पूजा समिति के अध्यक्ष शैलेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान छठ घाट पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर सुंदरकांड पाठ में भाग लिया और भगवान श्रीराम का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

समिति के अध्यक्ष शैलेश श्रीवास्तव ने बताया कि छठ महापर्व को लेकर समिति द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। छठ घाट के निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। घाट को आकर्षक बनाने के लिए रंगाई-पुताई और विशेष सजावट का कार्य किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। संध्या अर्घ्य के बाद छठी व्रती उदीयमान सूर्य को सुबह अर्घ्य अर्पित करेंगे। छठ महापर्व हमारी आस्था, संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति, सूर्य देव और जल के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की प्रेरणा देता है। इस मौके पर समिति के संरक्षक और संस्थापक सदस्य टीएन झा, बीके सिंह, शैलेश कुमार श्रीवास्तव, बीके सिंह, कैलाश शाह, गौरव कुमार यादव, एसके तिवारी, राकेश ठाकुर, भवानी सिंह, टीएन झा, मिथिलेश कुमार मिश्रा, पवन चौधरी, दिनेश सिंह और आरके सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।