दीपावली को लेकर यातायात पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान

त्योहारों के चलते नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कुछ इलाकों में यातायात डायवर्ट किया गया

दीपावली को लेकर यातायात पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पर्वों को लेकर यातायात पुलिस की तरफ से एडवाइजरी जारी कर दी गई है। यातायात पुलिस की तरफ से रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। यह रूट डायवर्जन प्लान धनतेरस से भैया दूज तक लगातार मनाए जाने वाले त्योहारों के चलते नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कुछ इलाकों में यातायात डायवर्ट किया गया है। खरीदारी करने वालों की वजह से ट्रैफिक लोड बढ़ने की आशंका पर रूट डायवर्ट किया गया है।


यातायात पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह व्यवस्था आगामी 5 नवंबर से 8 नवंबर तक लागू रहेगी। धनतेरस, दीपावली और भैयादूज पर्व के मौके पर शहर के विभिन्न बाजारों जैसे अट्टा मार्केट, सेक्टर 27, इंदिरा मार्केट, सेक्टर 18, जीआईपी मॉल, गार्डन गलेरिया मॉल, डीएलएफ मॉल, ब्रह्मपुत्र मार्केट सेक्टर 28, लॉजिक्स मॉल सिटी सेंटर, होशियारपुर, शॉपरिक्स मॉल, सेक्टर 37, बॉटेनिकल गार्डन, किसान चौक, सूरजपुर, जगतफॉर्म, परीचौक, कस्बा कासना और दादरी आदि में वाहनों की अधिकता के चलते यातायात व्यवस्था और डायवर्जन नियमानुसार लागू रहेगा। यातायात पुलिस की तरफ से किसी भी असुविधा होने पर हेल्प लाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं।