बागपत में मतदाता सूची का विशेष अभियान शुरू, 24 अक्टूबर तक बनेंगे नए वोट

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बागपत विधानसभा क्षेत्र में शनिवार से मतदाताओं के लिए विशेष अभियान शुरू हो गया। पहले दिन एसडीएम सुरभि शर्मा और तहसीलदार वर्तिका श्रीवास्तव ने विभिन्न मतदान केंद्रों व बूथों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने बूथों पर मौजूद बीएलओ के कार्यों को देखा और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

बागपत में मतदाता सूची का विशेष अभियान शुरू, 24 अक्टूबर तक बनेंगे नए वोट

बागपत में मतदाता सूची का विशेष अभियान शुरू, 24 अक्टूबर तक बनेंगे नए वोट
- अधिकारियों ने किया बूथों का निरीक्षण, बीएलओ को दिए दिशा निर्देश
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बागपत विधानसभा क्षेत्र में शनिवार से मतदाताओं के लिए विशेष अभियान शुरू हो गया। पहले दिन एसडीएम सुरभि शर्मा और तहसीलदार वर्तिका श्रीवास्तव ने विभिन्न मतदान केंद्रों व बूथों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने बूथों पर मौजूद बीएलओ के कार्यों को देखा और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 
एसडीएम सुरभि शर्मा ने बताया कि यह विशेष अभियान 17 से 24 अक्टूबर तक चलेगा। इस अवधि में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मतदाता अपने पहचान पत्र और वोट से जुड़े कार्य करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान नए मतदाताओं के लिए बड़ा अवसर है। जिन पात्र नागरिकों का अब तक वोट नहीं बना है, वे अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर पहुंचकर नई वोट बनवा सकते हैं। इसके लिए बीएलओ के पास फॉर्म-6 उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा, यदि किसी मतदाता के पहचान पत्र या वोट में नाम, आयु, पता आदि में कोई गलती है, तो वे समय रहते उसमें संशोधन भी करा सकते हैं। अधिकारियों ने क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि के भीतर अपने बूथ पर पहुंचकर मताधिकार से जुड़े कार्य पूरे करा लें, ताकि आगामी चुनावों में कोई भी पात्र मतदाता अपने वोट डालने के अधिकार से वंचित न रहे। इस दौरान लेखपाल रवि कुमार सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।