भगोट बी ने पाबला को 43 रनों से हराया
सुभानपुर के युवराज क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे बागपत ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण में मंगलवार को भगोट बी और पाबला टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। जिसमें भगोट बी टीम ने 43 रनों से शानदार जीत दर्ज की।
भगोट बी ने पाबला को 43 रनों से हराया
- सुभानपुर में बागपत ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट में हुआ रोमांचक मुकाबला
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
सुभानपुर के युवराज क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे बागपत ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण में मंगलवार को भगोट बी और पाबला टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। जिसमें भगोट बी टीम ने 43 रनों से शानदार जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भगोट बी टीम ने 20 ओवरों में दमदार प्रदर्शन के साथ 219 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाबला टीम शुरुआत से ही दबाव में रही और निर्धारित ओवरों में 176 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह भगोट बी ने 43 रनों से मुकाबला अपने नाम किया। विजेता टीम को सम्मानित किया गया। मैच के दौरान गजेन्द्र प्रधान, अजय त्यागी, शुभम त्यागी, युवराज त्यागी, योगेश त्यागी, मनोज, दादा बल्लू सहित अनेक खेलप्रेमी मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।