क्लस्टर स्टेट गेम में खेकड़ा की प्रियंशी का शानदार प्रदर्शन
मेरठ के मवाना स्थित रुद्रा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में 23 से 25 जुलाई तक आयोजित क्लस्टर स्टेट गेम्स में शहीद भगत सिंह एथलेटिक्स अकादमी की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। अंडर-14 बालिका वर्ग की 600 मीटर दौड़ में अकादमी की प्रियंशी ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि 400 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
क्लस्टर स्टेट गेम में खेकड़ा की प्रियंशी का शानदार प्रदर्शन
- 600 मीटर में स्वर्ण और 400 मीटर में जीता रजत पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
मेरठ के मवाना स्थित रुद्रा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में 23 से 25 जुलाई तक आयोजित क्लस्टर स्टेट गेम्स में शहीद भगत सिंह एथलेटिक्स अकादमी की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। अंडर-14 बालिका वर्ग की 600 मीटर दौड़ में अकादमी की प्रियंशी ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि 400 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर प्रियंशी ने अक्टूबर में पटियाला में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है। उसकी इस उपलब्धि से अकादमी और क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। इसी प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग में अपूर्वी ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं अंडर-17 वर्ग की 200 मीटर दौड़ में पर्णिका और अदिति ने भी दमदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। खिलाड़ियों की सफलता पर अकादमी प्रबंधन और प्रशिक्षकों ने खुशी जताई। अकादमी प्रबंधक कपिल और कोच विकास फौजी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल कर सकते हैं। अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में परमवीर, नीलम, मनीष, विपिन, रश्मि, पूजा, अरुण, कालू खान और विनोद आदि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। प्रियंशी के राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने से अकादमी के अन्य खिलाड़ियों में भी उत्साह का माहौल है।