दो दिन में बारिश के आसार, किसान अभी फसलों पर छिड़काव और सिंचाई से बचें

कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा के वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि गेहूं की बालियों पर दिखाई दे रहे भूरे धब्बों को लेकर घबराने की आवश्यकता नहीं है। साथ ही अगले दो दिनों में बारिश की संभावना को देखते हुए फिलहाल फसलों पर किसी भी प्रकार का छिड़काव या सिंचाई करने से बचने को कहा गया है।

दो दिन में बारिश के आसार, किसान अभी फसलों पर छिड़काव और सिंचाई से बचें

दो दिन में बारिश के आसार, किसान अभी फसलों पर छिड़काव और सिंचाई से बचें
- गेहूं की बालियों पर दिख रहे भूरे धब्बों से घबराने की जरूरत नहीं
- कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को दी सावधानी बरतने की सलाह
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि गेहूं की बालियों पर दिखाई दे रहे भूरे धब्बों को लेकर घबराने की आवश्यकता नहीं है। साथ ही अगले दो दिनों में बारिश की संभावना को देखते हुए फिलहाल फसलों पर किसी भी प्रकार का छिड़काव या सिंचाई करने से बचने को कहा गया है।
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. शिवम सिंह ने बताया कि इन दिनों मौसम में अचानक बदलाव के कारण गेहूं की फसल में हल्का रोग दिखाई दे रहा है, जिससे बालियों पर भूरे या काले रंग के धब्बे नजर आ रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस रोग का फसल की पैदावार पर बहुत कम असर पड़ता है, इसलिए किसान अनावश्यक रूप से दवाओं का छिड़काव न करें। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने सरसों की बुवाई देर से की है, उनके खेतों में सफेद रतुआ रोग का असर फलियों पर देखा जा रहा है। इससे फलियां फूलकर टेढ़ी-मेढ़ी हो सकती हैं। इस स्थिति में किसी दवा का छिड़काव प्रभावी नहीं होगा, इसलिए प्रभावित हिस्से को तोड़कर खेत से बाहर कर देना ही बेहतर उपाय है। डॉ. सिंह ने बताया कि रविवार और सोमवार को बारिश होने की संभावना है। ऐसे में किसान फसलों पर किसी भी तरह का छिड़काव या सिंचाई फिलहाल टाल दें, अन्यथा फसल के गिरने का खतरा बढ़ सकता है।