व्यापारियों पर महंगाई का बोझ डालना बंद करे सरकारःविकास जैन

सीएनजी के दाम बढ़ने पर उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने किया विरोध

व्यापारियों पर महंगाई का बोझ डालना बंद करे सरकारःविकास जैन

तेजस न्यूज संवाददाता 

दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमत में शनिवार से 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी ने आम जनता, व्यापारियों, ऑटो-टैक्सी चालकों और परिवहन क्षेत्र की चिंता बढ़ा दी है। नई दर लागू होने के बाद दिल्ली में सीएनजी 86.98 प्रति किलो, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 95.59 प्रति किलो हो गई है। इस मूल्यवृद्धि का उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल की तरफ से विरोध किया गया है।


उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने कहा कि केंद्र सरकार और संबंधित नियामक संस्थाओं ने सीएनजी की कीमतों की तत्काल समीक्षा करने की मांग की है। सरकार और कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार की परिस्थितियों का हवाला देकर कीमत बढ़ा देती हैं। लेकिन, आम आदमी यह जानना चाहती है कि कीमत तय करने की पूरी प्रक्रिया कितनी पारदर्शी है। उपभोक्ता को राहत देने के लिए सरकार क्या कर रही है। सीएनजी का मुद्दा केवल दिल्ली और नोएडा तक सीमित नहीं है। देश के अनेक शहरों में सार्वजनिक परिवहन, ऑटो, टैक्सी, कैब, माल ढुलाई और व्यावसायिक वाहन सीएनजी पर निर्भर हैं। ऐसे में सीएनजी की कीमत में बढ़ोतरी का असर केवल वाहन चलाने की लागत तक सीमित नहीं रहता है। बल्कि, इसका प्रभाव यात्री किराए, माल ढुलाई, डिलीवर लागत और कई रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ता है। सरकार को ऐसी नीति बनानी चाहिए। जिससे सीएनजी को स्थिर, किफायती और भरोसेमंद ईंधन बनाया जा सके।