खेकड़ा-मुबारिकपुर रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा अंडरपास, जाम से मिलेगी राहत

खेकड़ा-मुबारिकपुर मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले लंबे जाम से अब क्षेत्रवासियों को जल्द राहत मिलने वाली है। रेलवे विभाग ने यहां अंडरपास निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शनिवार को रेलवे अधिकारियों और बागपत प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया।

खेकड़ा-मुबारिकपुर रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा अंडरपास, जाम से मिलेगी राहत

खेकड़ा-मुबारिकपुर रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा अंडरपास, जाम से मिलेगी राहत
- रेलवे और प्रशासन ने किया स्थलीय निरीक्षण, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
खेकड़ा-मुबारिकपुर मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले लंबे जाम से अब क्षेत्रवासियों को जल्द राहत मिलने वाली है। रेलवे विभाग ने यहां अंडरपास निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शनिवार को रेलवे अधिकारियों और बागपत प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया।
एसडीएम मनीष यादव ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले इस अंडरपास का डिजाइन तैयार किया गया था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसमें कुछ आपत्तियां जताई थीं। इसके बाद रेलवे ने नया संशोधित “सी-टाइप” डिजाइन तैयार किया है। इस नए डिजाइन में किसी भी मकान या दुकान को नुकसान पहुंचाए बिना अंडरपास का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। अंडरपास बनने से क्षेत्र के लोगों को रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा। इसके अलावा रेलवे क्रॉसिंग समाप्त होने से दुर्घटनाओं की आशंका भी काफी हद तक कम हो जाएगी। अंडरपास निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई और इसे इलाके के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।