सड़क हादसे में बाइक सवार दो बाराती गंभीर घायल

खेकड़ा तहसील के पास हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।

सड़क हादसे में बाइक सवार दो बाराती गंभीर घायल

सड़क हादसे में बाइक सवार दो बाराती गंभीर घायल
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
तहसील के पास हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर के बुढाना कस्बे से गुरुवार शाम मंडोला में एक बारात आई थी। दूल्हे ने अपने परिचित हिमांशु और सोनू को भी बारात में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। देर शाम दोनों युवक बाइक से बारात में शामिल होने के लिए निकले। जब वे खेकड़ा तहसील के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाल प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।