रंगोली में दिखी सरकारी योजनाओं की झलक, विकसित भारत का दिया संदेश
सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को खंड विकास कार्यालय खेकड़ा परिसर में ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग की शिक्षिकाओं ने आकर्षक रंगोली के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, प्रदेश की उपलब्धियों और विकसित भारत के संकल्प को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।
रंगोली में दिखी सरकारी योजनाओं की झलक, विकसित भारत का दिया संदेश
- सेवा के रंग, राष्ट्र के संग अभियान में शिक्षिकाओं ने रंगों से सजाया विकास का चित्र
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को खंड विकास कार्यालय परिसर में ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग की शिक्षिकाओं ने आकर्षक रंगोली के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, प्रदेश की उपलब्धियों और विकसित भारत के संकल्प को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख रश्मि धामा ने किया। उन्होंने रंगोली का अवलोकन कर शिक्षिकाओं के प्रयास की सराहना की। रंगोली में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, जननी सुरक्षा योजना, पेंशन, आवास और उज्ज्वला योजना समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आकर्षक चित्रों और रंगों के माध्यम से दर्शाया गया। इसके अलावा प्रदेश के एक्सप्रेसवे और विकास कार्यों की झलक भी रंगोली में दिखाई गई। शिक्षिकाओं राखी जयंत, पारूल, निशा, साक्षी, संजू, रूपा और एकता ने रंगोली तैयार की। कार्यक्रम में रंगोली के माध्यम से घर-घर से राष्ट्र तक आभार और संकल्प का संदेश पहुंचाने पर जोर दिया गया। पर्यावरण अनुकूल सामग्री के प्रयोग और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी सचिन रानी, प्रमुख प्रतिनिधि परवेंद्र धामा, डा. दीप्ति चौधरी, संदीप संधु, पंकज जोशी, अनिल रजक समेत ग्राम प्रधान, महिला समूहों की प्रतिनिधि और भाजपा नेत्री मौजूद रहीं।