मोदी सरकार के 12 साल सेवा और राष्ट्र को समर्पित रहेःकलराज मिश्र

वंदे भारत जैसी सुपर फास्ट ट्रेन कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक चलाकर आम लोगों का यातायात बेहतर बनाया

मोदी सरकार के 12 साल सेवा और राष्ट्र को समर्पित रहेःकलराज मिश्र

विनय जोशी (नोएडा)

मोदी सरकार के 12 साल राष्ट्र उत्थान और गरीब कल्याण को पूरी तरह से समर्पित रहे हैं। इस कार्यकाल में भारत के संविधान में परिवर्तन कर धारा 370 हटाकर एक देश एक झंडा और एक कानून लागू करके भारत की एकता और अखंडता को बढ़ाने का काम किया है। देश की अर्थव्यवस्था विश्व के चौथे पायदान पर पहुंचाई जा चुकी है। सीमाओं की सुरक्षा के लिए कटीले तारों की बाउंड्री लगाके, डीआरडीओ के माध्यम से अति घातक आधुनिक अस्त्र-शस्त्र और मिसाइलों से अति घातक अत्याधुनिक अस्त्र और शस्त्र के अलावा मिसाइलों का निर्माण किया गया। जिससे भारतीय सेना को राफेल जैसे लडाकू विमान उपलब्ध कराकर भारतीय सेना को मजबूती प्रदान की गई। यह बातें भगवान परशुराम सेवा संस्थान द्वारा संचालित सामाजिक संगठन सामाजिक चेतना मंच के मुख्य संरक्षक और पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने नोएडा के सेक्टर 21ए स्थित नोएडा स्टेडिय के कैफे में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहीं।
भगवान परशुराम सेवा संस्थान द्वारा संचालित सामाजिक संगठन सामाजिक चेतना मंच के मुख्य संरक्षक और पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि संपूर्ण भारत वर्ष में एक छोर से लेकर दूसरे छोर तक राष्ट्रीय मार्गों और प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़कों का जाल बिछाकर, दर्जनों नए एयरपोर्ट निर्मित किए गए। वंदे भारत जैसी सुपर फास्ट ट्रेन कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक चलाकर आम लोगों का यातायात बेहतर बनाया। देश में नए दर्जनों मेडिकल कॉलेज स्थापित किए गए। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से उत्तम स्वास्थ्य व्यवस्था प्रदान की गई। हर घर शौचालयों का निर्माण, हर घर नल, उज्ज्वला, स्व रोजगार और किसान सम्मान निधि समेत कई योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसका सीधा लाभ देश के गरीबों को हो रहा है। इस मौके पर भारतीय अल्पसंख्यक कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शहाब अहमद, ब्रह्म समाज एकता समिति के राष्ट्रीय महासचिव राजेश दिवेदी, उत्तर प्रदेश युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष वैभव मिश्रा, प्रदेश महासचिव एडवोकेट ध्रुव शर्मा, दिल्ली प्रदेश सचिव मनीष शर्मा और भारतीय वैश्य एकता मंच के प्रदेश महासचिव दिल्ली संजय गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे।