भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा पर चलने की देता प्रेरणाःसतेंद्र शर्मा
श्रीराम मित्र मंडल ने किया कांग्रेस नेता का भव्य स्वागत
तेजस न्यूज संवाददाता
नोएडा के सेक्टर 62 स्थित श्री राम मित्र मंडल द्वारा आयोजित रामलीला मंचन में स्टेट कोऑर्डिनेटर सतेंद्र शर्मा और प्रदेश सदस्य यतेंद्र शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर रामलीला मंचन का शुभारंभ किया।

स्टेट कोऑर्डिनेटर सतेंद्र शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य, मर्यादा, त्याग, करुणा और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और नैतिक मूल्यों का प्रतीक है। भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर हम एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकते हैं। ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव, प्रेम और एकता को मजबूत करते हैं। रामलीला की परंपरा हमारी आने वाली पीढ़ियों को भारतीय संस्कृति और भगवान श्रीराम के आदर्शों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में आयोजक मंडलों की महत्वपूर्ण भूमिका है।