9 अक्तूबर को ग्रेनो वेस्ट के निकलेगी भव्य शोभा यात्रा

अयोध्या में प्रभु श्री राम की प्रतिमा का विधि विधान से पूजन

9 अक्तूबर को ग्रेनो वेस्ट के निकलेगी भव्य शोभा यात्रा

तेजस न्यूज संवाददाता

9 अक्तूबर को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के श्रद्धालुओं को प्रभु श्री राम की प्रतिमा के भव्य दर्शन हो सकेंगे। इसके बाद प्रतिमा को ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित निर्माणाधीन मंदिर में विधि-विधान के साथ विराजमान किया जाएगा। इसके बाद आगामी 10 अक्तूबर से 24 अक्तूबर तक रामलीला मैदान में श्रद्धालुओं को प्रभु श्री राम की प्रतिमा के दर्शन का अवसर प्राप्त हो सकेगा। विशेष रूप से उन श्रद्धालुओं को प्रभु श्री राम का दर्शन करने का अवसर प्राप्त हो सकेगा। श्रद्धालु अब तक अयोध्या जाकर भगवान श्री राम के दर्शन नहीं कर सके हैं। ऐसे सभी श्रद्धालु ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आकर भगवान श्री राम के दर्शन कर सकेंगे। यह जानकारी श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक यादव ने दी।

श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक यादव ने बताया कि प्रभु श्री राम के प्रति आस्था और श्रद्धा से ओतप्रोत सैकड़ों रामभक्त 2 अक्तूबर को अयोध्या पहुंचे थे। यहां प्रभु श्री राम की प्रतिमा का विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हनुमानगढ़ी में पूजन कराया गया। इसके बाद प्रभु श्री राम की प्रतिमा को भव्य रथ पर विराजमान कर अयोध्या की पावन धरती पर शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु यात्रा में शामिल होकर विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर प्रभु श्री राम का भव्य स्वागत किया।