शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में हुआ प्रतिमाओं का पावन मंजन

खेकड़ा कस्बे के शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में बुधवार को भगवान शांतिनाथ की परम अनुकंपा से वेदी पर विराजमान प्रतिमाओं के पावन मंजन एवं शुद्धि सेवा का धार्मिक आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ। बड़ी संख्या में धर्मावलंबियों ने मंजन सेवा में सहभागी बनकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में हुआ प्रतिमाओं का पावन मंजन

शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में हुआ प्रतिमाओं का पावन मंजन
- धार्मिक आयोजन में उमड़ी श्रद्धा, धर्मावलंबियों ने लिया पुण्य लाभ
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में बुधवार को भगवान शांतिनाथ की परम अनुकंपा से वेदी पर विराजमान प्रतिमाओं के पावन मंजन एवं शुद्धि सेवा का धार्मिक आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ। बड़ी संख्या में धर्मावलंबियों ने मंजन सेवा में सहभागी बनकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे महावीर वंदना और णमोकार मंत्र के मंगल उच्चारण के साथ हुआ। इसके बाद मंदिर में विराजमान भगवान की प्रतिमाओं का विधि-विधानपूर्वक पावन मंजन कर शुद्धि सेवा की गई। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। पावन मंजन के बाद भगवान की वीतरागी छवि और अधिक निखर उठी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और शुद्धि सेवा में सहभागिता कर धर्मलाभ लिया। मंदिर के प्रधान नितिन जैन ने बताया कि भगवान की प्रतिमाओं के मंजन की सेवा में सहभागी बनने का अवसर श्रद्धालुओं के लिए विशेष पुण्यकारी रहा। आयोजन के दौरान भक्तों में उत्साह और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला। धार्मिक आयोजन में शिखर चंद जैन, मनोज जैन, सुमेर जैन, अंकुश जैन, सचिन जैन, अंकित जैन, नानू जैन, पुनीत जैन समेत बड़ी संख्या में धर्मावलंबी मौजूद रहे।