मनोज जैन को फिर से सौंपी गई जैन मिलन की कमान
खेकड़ा कस्बे में मंगलवार को जैन मिलन की चुनावी बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से मनोज जैन (बर्तन वाले) को फिर से अध्यक्ष और संजय जैन को मंत्री चुना गया। बैठक में आगामी महावीर जयंती को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लेते हुए प्रभात फेरी और रथ यात्रा निकालने की रूपरेखा भी तैयार की गई।
मनोज जैन को फिर से सौंपी गई जैन मिलन की कमान
- महावीर जयंती पर निकलेगी भव्य रथ यात्रा
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में मंगलवार को जैन मिलन की चुनावी बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से मनोज जैन (बर्तन वाले) को फिर से अध्यक्ष और संजय जैन को मंत्री चुना गया। बैठक में आगामी महावीर जयंती को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लेते हुए प्रभात फेरी और रथ यात्रा निकालने की रूपरेखा भी तैयार की गई।
नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष प्रदीप जैन के आवास पर आयोजित बैठक का शुभारंभ णमोकार मंत्र और भगवान महावीर की प्रार्थना के साथ हुआ। इसके बाद नई कार्यकारिणी के गठन पर विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से मनोज जैन को अध्यक्ष, महेश जैन को मंत्री, प्रदीप कुमार जैन को उपाध्यक्ष, संजय जैन को उप मंत्री, सुनील जैन को धार्मिक मंत्री, वीरदमन जैन व अंकुश जैन को टूर मंत्री तथा संजय जैन द्वितीय को प्रचार मंत्री चुना गया। चुनाव अधिकारी जनेश्वर दयाल जैन ने पूरी प्रक्रिया को संपन्न कराया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 30 मार्च को भगवान महावीर जयंती धार्मिक अनुष्ठानों के साथ श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जाएगी, जिसमें प्रभात फेरी और आकर्षक रथ यात्रा मुख्य आकर्षण होंगे। कार्यक्रम के दौरान लकी ड्रॉ भी निकाला गया, जिसमें वीरदमन जैन विजेता रहे। उन्हें सम्मानित किया गया। अंत में पंच परमेष्ठी की प्रार्थना के साथ बैठक का समापन हुआ, जिसमें जैन मिलन के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
