मैरी कॉम से प्रेरित बागपत, ‘नन्ही कली’ बनी महिला सशक्तिकरण की मिसाल

मिशन शक्ति अभियान के तहत बागपत में ‘नन्ही कली’ देसी गुड़िया का लॉन्च किया गया, जो प्लास्टिक कचरे और पुराने कपड़ों से तैयार की गई है। यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ रही है।

खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
मिशन शक्ति अभियान के तहत बागपत में ‘नन्ही कली’ देसी गुड़िया का लॉन्च किया गया, जो प्लास्टिक कचरे और पुराने कपड़ों से तैयार की गई है। यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ रही है।
बागपत के मवीकलां में आयोजित कार्यक्रम में विश्व चैंपियन बॉक्सर मैरी कॉम ने बेटियों और युवाओं को प्रेरित करते हुए मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास का संदेश दिया। गांव की महिलाओं द्वारा बनाई गई ‘नन्ही कली’ गुड़िया लोकल उत्पाद को बढ़ावा देने के साथ बेटियों के सशक्तिकरण का प्रतीक बन रही है। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अस्मिता लाल समेत प्रशासनिक अधिकारियों, खिलाड़ियों और छात्राओं ने भी भागीदारी की।