प्रेम जाल में फंसाकर ममेरी बहन को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज

खेकड़ा कस्बे में रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक अपनी ही ममेरी बहन को प्रेम जाल में फंसाकर फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

प्रेम जाल में फंसाकर ममेरी बहन को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर ममेरी बहन को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज
- पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना, पुलिस ने शुरू की तलाश
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक अपनी ही ममेरी बहन को प्रेम जाल में फंसाकर फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
बताया गया कि कस्बे में रहने वाले एक श्रमिक परिवार की बेटी को उसके फुफेरे भाई ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। परिवार को दोनों के संबंधों की भनक तक नहीं लगी। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने साथ जीने-मरने की कसमें भी खाईं। घटना दो दिन पहले की है, जब युवक रात में अपनी बुआ के घर पहुंचा। अगले दिन जैसे ही युवती के परिजन काम पर गए, वह मौके का फायदा उठाकर उसे अपने साथ लेकर फरार हो गया। परिजनों को जब इसका पता चला तो हड़कंप मच गया। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।