सड़क हादसों में तीन युवक घायल, अस्पताल में कराया उपचार

दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे और खेकड़ा-काठा मार्ग पर हुए अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। हादसों के बाद घायलों को खेकड़ा के अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार दिलाया गया। संबंधित पुलिस को घटनाओं की सूचना दी गई है।

सड़क हादसों में तीन युवक घायल, अस्पताल में कराया उपचार

सड़क हादसों में तीन युवक घायल, अस्पताल में कराया उपचार
- काठा मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, हाईवे पर अज्ञात वाहन ने मारी बाइक में टक्कर
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे और खेकड़ा-काठा मार्ग पर हुए अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। हादसों के बाद घायलों को खेकड़ा के अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार दिलाया गया। संबंधित पुलिस को घटनाओं की सूचना दी गई है।
लहचौड़ा गांव निवासी साहिल बाइक से बागपत से वापस लौट रहा था। काठा मार्ग पर बंदपुर निवासी रौनक की बाइक से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को खेकड़ा के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनके परिजन भी पहुंच गए। बातचीत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद वे पुलिस को सूचना दिए बिना घायलों को साथ लेकर वापस लौट गए। वहीं, दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर मवीकलां गांव के पास नगला बहलोलपुर निवासी विक्रम की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में विक्रम घायल हो गया। उसे भी उपचार के लिए खेकड़ा अस्पताल लाया गया। घटनास्थल बागपत कोतवाली क्षेत्र में होने के कारण वहां की पुलिस को हादसे की सूचना दे दी गई।