एक्सप्रेस-वे पर दौड़ती कार में लगी भीषण आग, चालक-भतीजे ने कूदकर बचाई जान
दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे के खेकड़ा-अक्षरधाम एलिवेटेड मार्ग पर रविवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब तेज रफ्तार से दौड़ रही एक कार अचानक आग का गोला बन गई। सूझबूझ का परिचय देते हुए चालक और उसके भतीजे ने समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचा ली।
एक्सप्रेस-वे पर दौड़ती कार में लगी भीषण आग, चालक-भतीजे ने कूदकर बचाई जान
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे के खेकड़ा-अक्षरधाम एलिवेटेड मार्ग पर रविवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब तेज रफ्तार से दौड़ रही एक कार अचानक आग का गोला बन गई। सूझबूझ का परिचय देते हुए चालक और उसके भतीजे ने समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचा ली।
दिल्ली निवासी राकेश कुमार अपने भतीजे के साथ बागपत स्थित गुफा बाबा मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। रास्ते में अचानक कार से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। गनीमत रही कि दोनों सवार समय रहते वाहन से बाहर निकल गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के कारण कुछ समय के लिए एक्सप्रेस-वे पर यातायात भी प्रभावित रहा।