हिन्दू नववर्ष पर खेकड़ा में आरएसएस का भव्य पथ संचलन, गूंजे देशभक्ति के नारे
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर हिन्दू नववर्ष के स्वागत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवकों ने खेकड़ा कस्बे में भव्य पथ संचलन निकालकर भारतीय संस्कृति और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।
हिन्दू नववर्ष पर खेकड़ा में आरएसएस का भव्य पथ संचलन, गूंजे देशभक्ति के नारे
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर हिन्दू नववर्ष के स्वागत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवकों ने कस्बे में भव्य पथ संचलन निकालकर भारतीय संस्कृति और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।
रविवार को निकला यह पथ संचलन नगर के प्रमुख मार्गों से अनुशासनबद्ध तरीके से गुजरा। स्वयंसेवक कदम से कदम मिलाकर चलते हुए “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जोशीले नारे लगाते रहे, जिससे पूरे कस्बे में देशभक्ति का माहौल बन गया। मार्ग में कई स्थानों पर नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। इसके बाद जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में एक सभा आयोजित की गई, जहां वक्ताओं ने राष्ट्रप्रेम, भारतीय परंपराओं और सामाजिक समरसता पर प्रेरक विचार रखे। इस अवसर पर लक्ष्मीनगर विभाग के सह शारीरिक प्रमुख सत्यव्रत, भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप प्रजापति, सभासद हर्ष शर्मा, आदेश धामा, सन्नी गुप्ता, संदीप गुप्ता, अमित धामा सहित अनेक स्वयंसेवक मौजूद रहे।
