बेटी के साथ दो महीने तक दुष्कर्म का आरोप, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
खेकड़ा क्षेत्र के एक गांव में बटाई पर खेती करने वाले व्यक्ति ने बदायूं निवासी एक युवक पर उसकी बेटी के साथ करीब दो महीने तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बेटी के साथ दो महीने तक दुष्कर्म का आरोप, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
- पीड़िता के पिता ने कोतवाली में दी तहरीर, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र के एक गांव में बटाई पर खेती करने वाले व्यक्ति ने बदायूं निवासी एक युवक पर उसकी बेटी के साथ करीब दो महीने तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शाहजहांपुर निवासी व्यक्ति क्षेत्र के एक गांव में किसान की जमीन बटाई पर लेकर गन्ने की खेती करता है। पीड़िता के पिता का आरोप है कि बदायूं निवासी एक अन्य परिवार भी गांव में बटाई पर जमीन लेकर खेती करता है। इसी परिवार के युवक ने उसकी बेटी को डरा-धमकाकर करीब दो महीने तक उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि घटना का विरोध करने या किसी को बताने पर आरोपी ने बेटी को जान से मारने की धमकी दी। धमकी के कारण वह भयभीत रही और परिजनों को घटना की जानकारी नहीं दे सकी। गुरुवार को बेटी ने हिम्मत जुटाकर अपने साथ हुई घटना की जानकारी पिता को दी। इसके बाद पिता बेटी को लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल आशीष पुंडीर ने बताया कि शिकायत के आधार पर बदायूं निवासी आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।