कोचिंग संस्थानों पर प्रशासन का शिकंजा, तीन कोचिंग सेंटर और एक लाइब्रेरी सील

लखनऊ में हाल ही में हुए अग्निकांड के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार शाम खेकड़ा कस्बे में प्रशासन ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले कोचिंग संस्थानों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए तीन कोचिंग सेंटर और एक लाइब्रेरी को सील कर दिया। कार्रवाई के बाद संस्थान संचालकों में हड़कंप मच गया।

कोचिंग संस्थानों पर प्रशासन का शिकंजा, तीन कोचिंग सेंटर और एक लाइब्रेरी सील

कोचिंग संस्थानों पर प्रशासन का शिकंजा, तीन कोचिंग सेंटर और एक लाइब्रेरी सील
- लखनऊ अग्निकांड के बाद सख्त कार्रवाई, सुरक्षा मानकों में भारी लापरवाही मिलने पर चला अभियान
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
लखनऊ में हाल ही में हुए अग्निकांड के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार शाम खेकड़ा कस्बे में प्रशासन ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले कोचिंग संस्थानों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए तीन कोचिंग सेंटर और एक लाइब्रेरी को सील कर दिया। कार्रवाई के बाद संस्थान संचालकों में हड़कंप मच गया।
यह अभियान दमकल विभाग, तहसील प्रशासन और नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया। टीम ने कस्बे के कई कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन जांच की। इस दौरान वेंटिलेशन सिस्टम, आपातकालीन निकास द्वार, फायर सेफ्टी उपकरण और भवन संरचना से जुड़े सुरक्षा मानकों को परखा गया। जांच के दौरान तीन संस्थानों में गंभीर खामियां सामने आईं। कहीं संकरे रास्ते मिले तो कहीं दूसरी मंजिल पर बिना सुरक्षा इंतजाम के संचालन किया जा रहा था। कई जगह अग्निशमन उपकरणों और आपातकालीन निकास जैसी जरूरी व्यवस्थाएं भी नहीं मिलीं। नियमों की गंभीर अनदेखी पाए जाने पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संस्थानों को सील कर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक संबंधित संस्थान निर्धारित सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं करेंगे, तब तक सील नहीं हटाई जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से कोचिंग संचालकों में खलबली मची रही। अभियान में नायब तहसीलदार अतुल रघुवंशी, फायर स्टेशन ऑफिसर विश्वास मलिक और नगर पालिका परिषद से नीरज शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि छात्रों की सुरक्षा से समझौता करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।