मातृत्व सुरक्षा दिवस पर 110 गर्भवतियों की जांच, 15 हाई रिस्क केस चिन्हित
खेकड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष शिविर में 110 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। जांच के दौरान 15 महिलाओं को हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) के तहत चिन्हित कर उन्हें तत्काल उपचार और विशेष देखभाल की सलाह दी गई।
मातृत्व सुरक्षा दिवस पर 110 गर्भवतियों की जांच, 15 हाई रिस्क केस चिन्हित
- सीएचसी में लगा विशेष शिविर, सुरक्षित मातृत्व को लेकर दी गई अहम सलाह
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष शिविर में 110 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। जांच के दौरान 15 महिलाओं को हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) के तहत चिन्हित कर उन्हें तत्काल उपचार और विशेष देखभाल की सलाह दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ सीएचसी अधीक्षक डॉ. ताहिर ने किया। इस दौरान चिकित्सकों की टीम, जिसमें डॉ. समोला और डॉ. प्रियंका कंसाना शामिल रहीं, ने गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार, नियमित जांच और गर्भावस्था के दौरान जरूरी सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। हाई रिस्क श्रेणी में चिन्हित गर्भवतियों को आयरन की खुराक उपलब्ध कराई गई और उन्हें अतिरिक्त चिकित्सकीय निगरानी में रखने की सलाह दी गई। साथ ही सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर जांच कराने और स्वास्थ्य संबंधी निर्देशों का पालन करने पर जोर दिया गया। शिविर के सफल आयोजन में बीपीएम रूपेन्द्र, डीईओ सचिन शर्मा, स्टाफ नर्स आरिफा तबस्सुम सहित सीएचसी के अन्य कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।