गणेश जाटव को मिली बुलंदशहर सदर विधानसभा प्रभारी की जिम्मेदारी

लंबे समय से भाजपा के विभिन्न संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहे हैं गणेश जाटव

गणेश जाटव को मिली बुलंदशहर सदर विधानसभा प्रभारी की जिम्मेदारी

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा महानगर भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गणेश जाटव को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने बुलंदशहर सदर विधान सभा का प्रभारी नियुक्त किया है। वह उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ के निदेशक भी हैं। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। नियुक्ति के बाद से लगातार उनके समर्थकों द्वारा बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता गणेश जाटव लंबे समय से भाजपा के विभिन्न संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। नोएडा के जिला महामंत्री रहते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से समन्वय, बूथ प्रबंधन और पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके अनुभव और समर्पण को देखते हुए ही उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। 2027 के विधान सभा चुनावों में बुलंदशहर सदर में संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और पार्टी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में उनकी भूमिका काफी अहम रहेगी। गणेश जाटव ने कहा कि वह पार्टी नेतृत्व के विश्वास के लिए आभारी हैं। पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करेंगे और वरिष्ठ पदाधिकारियों के अलावा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को मजबूत बनाते हुए आगामी चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने में अपना योगदान देंगे।