बिजली तारों की चिंगारी से भड़की आग, तीन किसानों की गन्ना फसल खाक
क्षेत्र के सांकरौद गांव के जंगल में रविवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब तेज हवा के बीच हाईटेंशन बिजली लाइन से निकली चिंगारी ने किसानों की खड़ी गन्ना फसल को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिसमें तीन किसानों की फसल जलकर राख हो गई।
बिजली तारों की चिंगारी से भड़की आग, तीन किसानों की गन्ना फसल खाक
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र के सांकरौद गांव के जंगल में रविवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब तेज हवा के बीच हाईटेंशन बिजली लाइन से निकली चिंगारी ने किसानों की खड़ी गन्ना फसल को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिसमें तीन किसानों की फसल जलकर राख हो गई।
सांकरौद गांव के किसान कृष्ण कुमार, सुभाष और गुलाब सिंह ने अपने खेतों में गन्ने की फसल तैयार की हुई थी। खेतों के ऊपर से गुजर रही उच्च क्षमता की बिजली लाइन से अचानक स्पार्किंग हुई और चिंगारी गिरने से फसल में आग लग गई। आग की लपटों में कृष्ण कुमार की करीब चार बीघा, जबकि सुभाष और गुलाब सिंह की दो-दो बीघा गन्ना फसल जलकर नष्ट हो गई।हालांकि आसपास मौजूद किसानों ने तत्परता दिखाते हुए समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ी जनहानि और अन्य खेतों को नुकसान होने से बचा लिया गया। इस अग्निकांड में करीब 70 हजार रुपये से अधिक का नुकसान आंका गया है। घटना के बाद ग्रामीणों में रोष है और उन्होंने प्रशासन से पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।