धोखाधड़ी मामले में 5 महीने से फरार आरोपी अफजल गिरफ्तार, फर्जी प्लॉट बेचकर की थी ठगी
ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने जमीन धोखाधड़ी के मामले में पिछले 5 महीने से वांछित चल रहे आरोपी अफजल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 19 अक्टूबर 2025 से फरार था, जिसे पुलिस टीम ने 28 मार्च 2026 को क्षेत्र से दबोचा।
धोखाधड़ी मामले में 5 महीने से फरार आरोपी अफजल गिरफ्तार, फर्जी प्लॉट बेचकर की थी ठगी
लोनी, गाजियाबाद, तेजस न्यूज रिपोर्टर
ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने जमीन धोखाधड़ी के मामले में पिछले 5 महीने से वांछित चल रहे आरोपी अफजल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 19 अक्टूबर 2025 से फरार था, जिसे पुलिस टीम ने 28 मार्च 2026 को क्षेत्र से दबोचा।
आरोपी अफजल और उसके साथियों नूरहसन भाटी, अरशद, मोइन, नाजिम ने पावी सादकपुर में 100 वर्ग गज के एक प्लॉट के फर्जी दस्तावेज तैयार कर फरमान नामक व्यक्ति को बेच दिए थे। पीड़ित का आरोप है कि पैसे लेने के बाद आरोपियों ने न प्लॉट दिया और न ही रकम लौटाई। विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने बताया कि 33 वर्षीय आरोपी अफजल ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर साजिश रची और फर्जी कागजों के जरिए ठगी को अंजाम दिया। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश और अफजल के पुराने आपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी है।