मां-बेटे पर जानलेवा हमले का मामला दर्ज, छह आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू
रटोल कस्बे में मां-बेटे पर हुए सनसनीखेज जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मामला घायल महिला परवीन की तहरीर पर दर्ज किया गया, जिसमें दो महिलाओं सहित कुल छह लोगों को नामजद किया गया है।
मां-बेटे पर जानलेवा हमले का मामला दर्ज, छह आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
रटोल कस्बे में मां-बेटे पर हुए सनसनीखेज जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मामला घायल महिला परवीन की तहरीर पर दर्ज किया गया, जिसमें दो महिलाओं सहित कुल छह लोगों को नामजद किया गया है।
पीड़िता परवीन के अनुसार, 26 मार्च को पड़ोसी दिलशाद, दानिश, साहिल, आशु, चांदनी और रीना ने उनके घर में जबरन घुसकर अभद्रता की। इसके बाद आरोपियों ने उनके बेटे को घसीटते हुए घर से बाहर ले जाकर उस पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया। इस हमले में उसके सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया। अपने बेटे को बचाने के प्रयास में परवीन पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गईं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। कोतवाल प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करेगी।