मातृत्व सुरक्षा दिवस पर 65 गर्भवती महिलाओं की जांच, 11 हाई रिस्क केस चिन्हित
खेकड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा दिवस के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 65 गर्भवती महिलाओं की विस्तृत जांच की गई। जांच के दौरान 11 महिलाओं को हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) श्रेणी में चिन्हित कर उन्हें विशेष देखभाल और परामर्श दिया गया।
मातृत्व सुरक्षा दिवस पर 65 गर्भवती महिलाओं की जांच, 11 हाई रिस्क केस चिन्हित
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा दिवस के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 65 गर्भवती महिलाओं की विस्तृत जांच की गई। जांच के दौरान 11 महिलाओं को हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) श्रेणी में चिन्हित कर उन्हें विशेष देखभाल और परामर्श दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सीएचसी अधीक्षक डॉ. ताहिर ने किया। इस अवसर पर डॉ. समोला और डॉ. प्रियंका कंसाना की टीम ने गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। हाई रिस्क के रूप में चिन्हित महिलाओं को आयरन की खुराक उपलब्ध कराते हुए आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई, ताकि गर्भावस्था के दौरान किसी प्रकार की जटिलता से बचा जा सके। शिविर के सफल संचालन में आरिफा तबस्सुम, जरीना, प्रदीप, विपिन, अनिल सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय सहयोग दिया।