यूपीपीसीएस में ऑल इंडिया रैंक 72 हासिल करने वाले आकाश चौधरी का हुआ भव्य सम्मान

खेकड़ा कस्बे की होली चाइल्ड एकेडमी में आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय के पूर्व छात्र एवं यूपीपीसीएस परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 72 प्राप्त करने वाले आकाश चौधरी को सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

यूपीपीसीएस में ऑल इंडिया रैंक 72 हासिल करने वाले आकाश चौधरी का हुआ भव्य सम्मान

यूपीपीसीएस में ऑल इंडिया रैंक 72 हासिल करने वाले आकाश चौधरी का हुआ भव्य सम्मान
- होली चाइल्ड एकेडमी के पूर्व छात्र ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे की होली चाइल्ड एकेडमी में आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय के पूर्व छात्र एवं यूपीपीसीएस परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 72 प्राप्त करने वाले आकाश चौधरी को सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
कार्यक्रम के दौरान आकाश चौधरी ने अपने संघर्षपूर्ण सफर और तैयारी के अनुभव साझा करते हुए छात्रों को सफलता के महत्वपूर्ण सूत्र बताए। उन्होंने कहा कि अनुशासन, कड़ी मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही किसी भी सफलता की नींव होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि निरंतर प्रयास, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उनके प्रेरक विचारों से छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यालय प्रबंधन ने इस आयोजन को अत्यंत प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति सजग और दृढ़ बनाते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक बृजपाल सिंह धामा, डॉ. उषा किरण, प्रिंस चौधरी, सोनिया चौधरी, राजेश जी, नीरज जोशी, शिखा बालियान, प्रमिला शर्मा, बबीता यादव सहित अन्य शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।