स्कूल चलो अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली, शिक्षा और स्वास्थ्य का दिया संदेश

खेकड़ा कस्बे के लहचौड़ा प्राइमरी विद्यालय के विद्यार्थियों ने बुधवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत जागरूकता रैली निकालकर शिक्षा के महत्व का संदेश दिया। रैली में शामिल बच्चों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को विद्यालय भेजकर उन्हें बेहतर भविष्य का आधार प्रदान करें।

स्कूल चलो अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली, शिक्षा और स्वास्थ्य का दिया संदेश

स्कूल चलो अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली, शिक्षा और स्वास्थ्य का दिया संदेश
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के लहचौड़ा प्राइमरी विद्यालय के विद्यार्थियों ने बुधवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत जागरूकता रैली निकालकर शिक्षा के महत्व का संदेश दिया। रैली में शामिल बच्चों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को विद्यालय भेजकर उन्हें बेहतर भविष्य का आधार प्रदान करें।
नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने और किसी भी बच्चे को शिक्षा से वंचित न रहने देने के उद्देश्य से यह रैली आयोजित की गई। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने गांव-गांव जाकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया और नियमित रूप से स्कूल भेजने का आग्रह किया। रैली के दौरान बच्चों ने संचारी रोगों से बचाव के प्रति भी जागरूकता फैलाते हुए विभिन्न नारों के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी संदेश दिए। बीआरसी परिसर में आयोजित इस रैली में प्रधानाध्यापिका रीना शर्मा, रेनू कुमारी, पारुल शर्मा, नीलम, जितेंद्र कुमार, गगनदीप सहित समस्त शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी रही।