रटौल के छात्र ने जेईई मेन में हासिल की शानदार सफलता, आईआईटी में प्रवेश की बढ़ी उम्मीद

रटौल निवासी 17 वर्षीय छात्र साद ने जेईई मेन परीक्षा में 97.6 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सोमवार देर रात परिणाम घोषित होते ही परिवार और कस्बे में खुशी की लहर दौड़ गई। इस उपलब्धि के साथ ही साद के लिए सरकारी आईआईटी संस्थान में प्रवेश का मार्ग लगभग प्रशस्त हो गया है।

रटौल के छात्र ने जेईई मेन में हासिल की शानदार सफलता, आईआईटी में प्रवेश की बढ़ी उम्मीद

रटौल के छात्र ने जेईई मेन में हासिल की शानदार सफलता, आईआईटी में प्रवेश की बढ़ी उम्मीद
- खेकड़ा स्थित जेपी एकेडमी में कक्षा 12 के विद्यार्थी
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
रटौल निवासी 17 वर्षीय छात्र साद ने जेईई मेन परीक्षा में 97.6 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सोमवार देर रात परिणाम घोषित होते ही परिवार और कस्बे में खुशी की लहर दौड़ गई। इस उपलब्धि के साथ ही साद के लिए सरकारी आईआईटी संस्थान में प्रवेश का मार्ग लगभग प्रशस्त हो गया है।
साद, मास्टर जाहिद अली के पुत्र हैं और खेकड़ा स्थित जेपी एकेडमी में कक्षा 12 के विद्यार्थी हैं। उन्होंने जेईई मेन की तैयारी के लिए कड़ी मेहनत की और परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता हासिल की। परिणाम आने के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। रिश्तेदारों और परिचितों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। छात्र साद ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता जीनत प्रवीन और पिता जाहिद अली को देते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन से ही यह मुकाम संभव हो पाया। उन्होंने अपनी पढ़ाई में चाचा डॉ. नाजिम अली के सहयोग को भी महत्वपूर्ण बताया। कस्बे के बुजुर्गों और शुभचिंतकों ने साद को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।