रटौल में जनता की जीत: विधायक योगेश धामा
रटौल नगर पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर चले विवाद के बाद कोर्ट के आदेश से नियुक्त हुए चेयरमैन हाजी मुंतजिर को गुरुवार को विधायक योगेश धामा ने उनके आवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि रटौल की जनता के विश्वास और न्याय की जीत है।
रटौल में जनता की जीत: विधायक योगेश धामा
- नवनिर्वाचित चेयरमैन हाजी मुंतजिर को दी बधाई
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
रटौल नगर पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर चले विवाद के बाद कोर्ट के आदेश से नियुक्त हुए चेयरमैन हाजी मुंतजिर को गुरुवार को विधायक योगेश धामा ने उनके आवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि रटौल की जनता के विश्वास और न्याय की जीत है।
ज्ञात हो कि नगर पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर चल रहे मामले में पूर्व चेयरमैन जुनैद फरीदी के नामांकन पत्र में त्रुटियां पाए जाने पर उसे निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद कोर्ट के निर्देश पर उपविजेता हाजी मुंतजिर को अध्यक्ष घोषित किया गया। विधायक योगेश धामा ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद हाजी मुंतजिर ने जनता के हक की लड़ाई जीती है, जो लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है। इस मौके पर चेयरमैन हाजी मुंतजिर ने विधायक का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें हर समय मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिला। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे। साथ ही भाजपा को मजबूती देने और प्रदेश में पुनः सरकार बनाने का संकल्प भी दोहराया। कार्यक्रम में चौधरी मुब्बसिर, हाजी शहजाद, इरशाद सिद्दीकी, ताहिर सिद्दीकी, नूरहसन सिद्दीकी, आसू, मुस्तकीम, सुएब, नदीम सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।