एकता और अखंडता को मजबूत करने में सरदार पटेल की भूमिका रही ऐतिहासिकःडॉ. महेश शर्मा
एक भारत, श्रेष्ठ भारत विषय पर एक विचार गोष्ठी और पटेल प्रेरणा स्मारिका के विमोचन समारोह कार्यक्रम का आयोजन
तेजस न्यूज संवाददाता
नोएडा के सेक्टर 6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में एक भारत, श्रेष्ठ भारत विषय पर एक विचार गोष्ठी और पटेल प्रेरणा स्मारिका के विमोचन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय और स्लम फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। इस मौके पर भगवान परशुराम समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील भारद्वाज, भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर और सांसद डॉ. महेश शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।

सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में लौह पुरुष की भूमिका ऐतिहासिक रही है। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, राष्ट्रभक्ति, दूरदर्शिता और निर्णय क्षमता आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। युवा पीढ़ी को सरदार पटेल के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित और सामाजिक समरसता के लिए आगे आना चाहिए। एक भारत, श्रेष्ठ भारत देश की एकता और सामूहिक विकास का संकल्प है।

विभिन्न रियासतों को एक सूत्र में पिरोने का किया कामःसुनील भराला
पूर्व मंत्री सुनील भराला ने बताया कि सरदार पटेल ने भारत की एकता और अखंडता के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। विभिन्न रियासतों को एक सूत्र में पिरोने में उनकी भूमिका भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। आज के दौर में एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को मजबूत करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।