दिल्ली के लिए एलिवेटेड मार्ग दिलाने पर पूर्व सांसद का जताया आभार

दिल्ली–देहरादून ग्रीन एक्सप्रेसवे के अक्षरधाम से खेकड़ा ईपीई तक के हिस्से के शुरू होने से बागपतवासियों में उत्साह का माहौल है। दिल्ली पहुंचने के लिए मात्र बीस मिनट का यह नया एलिवेटेड मार्ग बुधवार को क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात साबित हुआ। इसी उपलक्ष्य में क्षेत्र के लोगों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह को एक्सप्रेसवे पर बुलाकर उनका फूलमालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया।

दिल्ली के लिए एलिवेटेड मार्ग दिलाने पर पूर्व सांसद का जताया आभार

दिल्ली के लिए एलिवेटेड मार्ग दिलाने पर पूर्व सांसद का जताया आभार
– डॉ. सत्यपाल सिंह का फूलमालाओं से हुआ भव्य स्वागत
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
दिल्ली–देहरादून ग्रीन एक्सप्रेसवे के अक्षरधाम से खेकड़ा ईपीई तक के हिस्से के शुरू होने से बागपतवासियों में उत्साह का माहौल है। दिल्ली पहुंचने के लिए मात्र बीस मिनट का यह नया एलिवेटेड मार्ग बुधवार को क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात साबित हुआ। इसी उपलक्ष्य में क्षेत्र के लोगों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह को एक्सप्रेसवे पर बुलाकर उनका फूलमालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया।
वक्ताओं ने कहा कि पूर्व सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने अपने दस वर्ष के कार्यकाल में जिले को सड़क और रेल सुविधाओं के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उनके प्रयासों से दिल्ली बागपत देहरादून ग्रीन एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा शुरू हो चुका है, जिससे बीस मिनट में दिल्ली पहुंचना संभव हो गया है। जल्द ही देहरादून का 120 मिनट का सफर भी सुगम हो जाएगा। एक्सप्रेसवे से जिले के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई गई। डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि वे बागपत के विकास के लिए आगे भी लगातार कार्य करते रहेंगे। स्वागत करने वालों में पूर्व ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र धामा, भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप प्रजापति, विशाल धामा, विमल चेयरमैन, राज सिंह पहलवान, सौरभ तोमर, अनुज पंडित, रोहताश गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।