संबंध बनाने से मना करने पर भाभी पर हमला, डंडे से पीटकर किया घायल
खेकड़ा क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार देर रात देवर द्वारा भाभी पर जबरन संबंध बनाने का दबाव डालने और विरोध करने पर मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि देवर ने पहले लात-घूंसों से हमला किया और बाद में डंडे से मारकर महिला को घायल कर दिया। घायल महिला ने रात में ही पड़ोसी के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।
संबंध बनाने से मना करने पर भाभी पर हमला, डंडे से पीटकर किया घायल
- पति के काम पर जाने के बाद कमरे में पहुंचा देवर, विरोध करने पर मारपीट का आरोप
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार देर रात देवर द्वारा भाभी पर जबरन संबंध बनाने का दबाव डालने और विरोध करने पर मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि देवर ने पहले लात-घूंसों से हमला किया और बाद में डंडे से मारकर महिला को घायल कर दिया। घायल महिला ने रात में ही पड़ोसी के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।
बताया गया कि गांव में एक श्रमिक परिवार रहता है। श्रमिक के बड़े पुत्र की शादी हो चुकी है। गुरुवार रात महिला का पति काम पर गया हुआ था। आरोप है कि अर्धरात्रि में उसका छोटा भाई महिला के कमरे में पहुंच गया और उस पर जबरन संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। महिला ने इसका विरोध करते हुए मना किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि देवर ने पहले महिला को लात-घूंसों से पीटा और फिर डंडे से हमला कर घायल कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। घायल अवस्था में महिला पड़ोसी के साथ रात में ही कोतवाली पहुंची और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।