प्रताप विहार में ₹4.70 करोड़ की लागत से सौंदर्यकरण कार्य का शिलान्यास

शहर के प्रताप विहार क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देते हुए शहर विधायक संजीव शर्मा ने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा प्रस्तावित सौंदर्यकरण परियोजना का विधिवत शिलान्यास किया। यह कार्य दिल्ली पब्लिक स्कूल से लीलावती चौराहे तक कराया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत लगभग ₹4 करोड़ 70 लाख 27 हजार 491 रुपये है।

प्रताप विहार में ₹4.70 करोड़ की लागत से सौंदर्यकरण कार्य का शिलान्यास

तेजस न्यूज संवाददाता 

प्रताप विहार में ₹4.70 करोड़ की लागत से सौंदर्यकरण कार्य का शिलान्यास

गाजियाबाद। शहर के प्रताप विहार क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देते हुए शहर विधायक संजीव शर्मा ने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा प्रस्तावित सौंदर्यकरण परियोजना का विधिवत शिलान्यास किया। यह कार्य दिल्ली पब्लिक स्कूल से लीलावती चौराहे तक कराया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत लगभग ₹4 करोड़ 70 लाख 27 हजार 491 रुपये है। इस अवसर पर महापौर सुनीता दयाल एवं जीडीए उपाध्यक्ष नन्द किशोर कलाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उनकी प्राथमिकता है कि विधानसभा क्षेत्र का प्रत्येक इलाका स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त बने, जिससे आमजन को बेहतर जीवन स्तर प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सौंदर्यकरण कार्य न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध कराते हैं।

महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि नगर के संतुलित और समग्र विकास के लिए सौंदर्यकरण एवं आधारभूत ढांचे को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे कार्यों से शहर की छवि में सकारात्मक सुधार आता है और नागरिकों को स्वच्छ एवं आकर्षक वातावरण मिलता है।

जीडीए उपाध्यक्ष नन्द किशोर कलाल ने कहा कि गाजियाबाद को एक आधुनिक और सुव्यवस्थित शहर बनाने के लिए प्राधिकरण लगातार योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस तरह की परियोजनाएं शहर के दीर्घकालिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

मीडिया प्रभारी अजय चोपड़ा ने इसे क्षेत्र के नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि इससे प्रताप विहार की सुंदरता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और विकास को नई दिशा मिलेगी।

शिलान्यास समारोह में जीडीए सचिव विवेक मिश्र, एई योगेश पटेल, शहर मंडल अध्यक्ष महिम गुप्ता, प्रताप विहार मंडल अध्यक्ष हेमराज माहौर, विजयनगर मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा, चेयरमैन संदीप पाल, पार्षद संतोष राणा, पार्षद पूनम सिंह, गोपाल सिसोदिया, पार्षद ओमप्रकाश ओढ़,देवनारायण शर्मा, सुनील यादव, भगवत गुप्ता सहित राजेश शर्मा, सुधीर शर्मा, अनिल सिंह, पवन शर्मा, आशुतोष शर्मा, तरुण सिंघल, सचिन यादव, अमित वर्मा और प्रताप विहार सेक्टर-11 रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।